पटना, मई 8 -- मीठापुर दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार से आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक पात्रों का चयन किया गया। यह चयन भोपाल से आए अनिल भैया की देखरेख में सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में समाज के सदस्य मौजूद रहे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विजय कासलीवाल ने बताया कि शनिवार सुबह से ही वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत पूजा-अर्चना और विधान होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी सपरिवार शामिल होंगे।मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंदिर से जुड़े एमपी जैन ने बताया कि चुने गए पात्रों में प्रदीप छाबड़ा, ममता छाबड़ा, राजकुमार पाटनी, सुनील कुमार बड़जात्या, सुभाष कुमार छाबड़ा, मदन कुमार छाबड़ा, हीरालाल एवं रितेश कुमार, सुमेर कुमार पाटनी, चहल कासलीवाल, गिरी देवी आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.