धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद। जैन समाज के संत आचार्य तन्मय सागर जी का शुक्रवार को धनबाद आगमन हुआ। संत आचार्य तन्मय सागर कड़ाके की ठंड में सम्मेद शिखर जी से कर्नाटक श्रवण बेलगोला की तरफ पैदल विहार कर रहे हैं। पैदल चलते हुए शुक्रवार को धनबाद पहुंचे। जैन समाज के लोगों ने धैया स्थित जैन मंदिर में उनका स्वागत किया। यहां प्रवास के बाद आगे के लिए रवाना होंगे। समाज के प्रमोद जैन ने बताया कि आचार्य तन्मय सागर जी की यह यात्रा तीन सौ दिनों में संपन्न होने की संभावना है। आचार्य तन्मय सागर जी आज से तीस वर्ष पूर्व भी ब्रह्मचारी अवस्था में धनबाद आए थे। यहां उन्होंने सिद्ध चक्र विधान करवाया था, जो आज भी पूरे समाज के लिए यादगार है। उनके विहार में वरुण गोधा, आकाश जैन, मुकेश झांझरी, सुशील बाकलीवाल, प्रमोद जैन, विनीत जैन, प्रदीप गंगवाल, मुकेश गंगवाल, भारती जैन, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.