सीतापुर, मार्च 19 -- सीतापुर। पाशर्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में सेवा भारती व मुस्कान परिवार ट्रस्ट की ओर से छह दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्थान के डॉ. विशाल कुमार, डॉ. पीके जाखड़ ने आधुनिक तरीकों से पेट दर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, कंधे का दर्द, साइटिका पेन, अनिद्रा, तनाव, मोटापा, सिर दर्द, माइग्रेन रोगों का इलाज किया जा रहा है। सरिता जैन ने कहा कि जैन समाज समय समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है। इस दौरान विश्ववीर गुप्ता, अशोक प्रजापति, डॉ विकास जैन, रवि अग्रवाल, अनूप श्रीवास्तव, अशोक अवस्थी, आशीष गुप्ता, नवीन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.