जैन पीजी कालेज में आठ दिवसीय कार्यक्रम शुरू
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- जैन कन्या पीजी कालेज और यूजीसी एमएमटीटीसी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उच्च शिक्षा में नवाचार विषय पर आधारित आठ दिवसीय ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. सीमा जैन ने की, जबकि संचालन कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. स्वीटी जैन द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यक्रम निदेशक डॉ. फाइज़ा अब्बासी सहित देश भर से आए विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविद और शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान आनलाइन बैठक में बताया कि इस आठ दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.