रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। युग शिरोमणि आचार्य विद्यासागर एवं आचार्य समयसागर महाराज की शिष्या आर्यिका मां अनर्घमति माताजी, ससंघ आर्यिका अपूर्वमति माताजी, अनुपममति माताजी ससंघ कुल 13 पिच्छिका ससंघ का विहार सम्मेद शिखर जी की ओर चल रहा है। विहार के दौरान रांची प्रवास सोमवार को अपर बाज़ार जैन मंदिर में होगा। माताजी के रांची प्रवेश के लिए सभी तैयारी पूर्ण हो गई हैं। सोमवार को प्रातः छह बजे डीएवी हेहल से विहार कर 8.30 बजे लगभग मंगल प्रवेश जैन मंदिर अपर बाज़ार में होगा। मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने बताया कि तीनों माताजी दिगंबर जैन परंपरा की महान साध्वी हैं, जो अपने जीवन को तपस्या और धर्म प्रचार में समर्पित करती हैं। विहार में जैन समाज के बाहर से आए श्रद्धालुओं के साथ-साथ जैन समाज रांची के लोग भी साथ चल रहे हैं। इनमें मंत्री जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.