जैन पक्षी औषधालय समिति के विनीत जैन अध्यक्ष
हापुड़, जून 21 -- शनिवार को कसेरठ बाजार स्थित 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जैन पक्षी औषधालय समिति की एक बैठक समिति के संरक्षक अनिल जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही पक्षी औषधालय की वर्तमान व्यवस्थाओं, भविष्य की योजनाओं और घायल पक्षियों के उपचार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विनीत जैन को अध्यक्ष तथा तुषार जैन को महामंत्री चुना गया। सतीश कुमार जैन, अनिल जैन, अभिषेक जैन और राजीव जैन (नीटू) को समिति का संरक्षक,विनीत जैन को अध्यक्ष, सुरेश चंद जैन, राजीव जैन और आकाश जैन को उपाध्यक्ष, तुषार जैन को महामंत्री,अर्चित जैन को कोषाध्यक्ष, हिमांशु जैन और विपुल जैन को मंत्री तथा सौरभ जैन को उपमंत्री बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.