पटना, मई 15 -- जैन धर्मावलंबियों ने पटना के जैन मंदिरों में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक मनाया। पूजा-अर्चना के लिए जैन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुगण पहुंचने लगे थे। उन्होंने सबसे पहले भगवान का अभिषेक किया। इसके बाद शांतिधारा व अर्घ्य चढ़ाया गया। बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के मानद मंत्री पराग जैन ने बताया कि कमेटी द्वारा संचालित सभी तीर्थ क्षेत्रों पर भक्ति और आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिला, जहां पटना सहित देश के विभिन्न कोने से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। मौके पर एमपी जैन ने बताया कि जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक (ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी) जैन समुदाय की ओर से अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान शांतिनाथ ने सम्मेद ...