पटना, अप्रैल 26 -- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का ज्ञान कल्याणक श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। जैन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान का अभिषेक व शांतिधारा करने के लिए पहुंचे। बिहार स्टेट दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के मानद मंत्री पराग जैन ने बताया कि भगवान महावीर को केवल ज्ञान (सर्वज्ञता) वैशाख शुक्ल दशमी को जृम्भिकग्राम के पास ऋजुबालिका नदी के तट पर शाल वृक्ष के नीचे प्राप्त हुआ था। केवल ज्ञान से महावीर को तीनों लोकों का ज्ञान हो गया और वे सर्वज्ञ बन गए। उन्होंने अपने ज्ञान को दूसरों तक पहुंचाने के लिए पूरे देश में धर्मोपदेश देना शुरू किया। कमेटी द्वारा संचालित विभिन्न जिलों के जैन मंदिरों में जैन धर्मावलंबियों सहित अन्य धर्मों के श्रद्धालु पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.