जैन धर्मशाला में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन
शामली, मई 2 -- दिगम्बर महासमिति आदिनाथ इकाई द्वारा आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से विभिन्न रोगों के उपचार की जानकारी दी गई। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सतीश अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति आधारित चिकित्सा पद्धति भारतीय प्राचीन ज्ञान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो बिना दुष्प्रभाव के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि शिविर में मिट्टी चिकित्सा, जल चिकित्सा एवं एक्यूप्रेशर जैसी विधियों के माध्यम से उपचार किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। यह शिविर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक दिगम्बर जैन धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।शिविर में पुरुष वर्ग के लिए डॉ सुमित कुमार तथा महिला वर्ग के लिए डॉ मंजू रानी द्वारा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.