लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान और बीबीएयू की ओर से तीर्थंकर ऋषभदेव जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बीबीएयू में दूसरे दिन संगोष्ठी का विषय जैन दर्शन और साहित्य : समकालीन संदर्भ में रखा गया।सत्र की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष शिक्षाशास्त्र बीबीएयू प्रो. राजशरण शाही ने की। उन्होंने कहा कि जैन दर्शन स्व से सर्व की ओर यात्रा तथा स्व प्रबंधन के माध्यम से आत्मिक एकता की प्राप्ति का निर्देशन करता है। मुख्य वक्ता प्रो सत्येंद्र कुमार दुबे, डॉ.रमेशचंद्र नैनवाल, डॉ.जय सिंह यादव, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...