बागपत, मई 25 -- खेकड़ा। कस्बे की प्रमुख समाजसेवी संस्था जैन ज्योति मिलन का वार्षिकोत्सव बुधवार को भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर सभागार, जैन कॉलेज मार्ग पर उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। वार्षिकोत्सव के दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने समाज सेवा, संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जैन समाज की एकता, संस्कार और सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल: जैन श्वेताम्बर सभा के जितेंद्र अध्यक्ष व मनीष मंत्री निर्वाचित समारोह के दौरान सामाजिक योगदान देने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया। संस्था की...