जैन कॉलेज में बीसीए और बीबीए प्रवेश परीक्षा 17 को
आरा, अगस्त 13 -- आरा। हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-29 के लिए बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एचडी जैन कॉलेज में वोकेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कॉलेज परिसर में दोपहर 12:15 से 1:15 बजे तक होगी। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.