जैन कॉलेज : बीसीए-बीबीए प्रवेश परीक्षा में 369 परीक्षार्थी शामिल
आरा, अगस्त 17 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा की अंगीभूत इकाई हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय, आरा में शैक्षणिक सत्र 2026-29 के लिए बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा सोमवार को कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर महाविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम किए थे। बीसीए की 60 और बीबीए की 90 सीटों पर नामांकन के लिए कुल 486 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया था। इनमें से 369 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि शेष अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त कराने के लिए शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मुस्तैद रहे। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। जांच के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.