आरा, नवम्बर 21 -- आरा। निज प्रतिनिधि शहर के एचडी जैन कॉलेज के क्रीड़ा मैदान की जर्जर स्थिति पर सवाल खड़ा करते हुए सुदृढ़ करने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार तिवारी मुनमुन ने की है। मुनमुन ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुर जिला प्रशासन की ओर से एचडी जैन कॉलेज का अधिग्रहण किया गया था। कॉलेज के खेलकूद मैदान को चुनाव कार्य के उपयोग में लिया गया था। चुनाव कार्य संपन्न होने के बाद खेल मैदान की स्थिति बदल गई। कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने प्राचार्य को लिखित आवेदन सौंपते हुए जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा है। कहा है कि चुनाव कार्य में तो मैदान का उपयोग किया गया, लेकिन साफ-सफाई एवं मैदान में जो गड्ढे हुए, उसमें मिट्टी भरकर जमीन समतल नहीं की गई। इस वजह से मैदान में खेलने वाले खिलाड़ियों और टहलने वाले लोगों को कठिनाई हो रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.