शामली, मई 4 -- शामली। शहर के श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल द्वारा दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर हनुमान टीला समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी तथा विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार जैन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश्वर बंसल ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक शिक्षित नारी ही परिवार और समाज को सशक्त बनाती है। उन्होंने छात्राओं को निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। साइकिल वितरण के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस पहल के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या रूचिता ढाका ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास छात्राओं के उज्ज्वल भव...