हापुड़, जनवरी 23 -- जैन कन्या इण्टर कालिज के सभागार में आजादी के अग्रदूत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नगर के अनेक विद्यालयों ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध साहित्यकार डा.अशोक मैत्रेय ने कहा कि नेताजी ने देश के बाहर जाकर आजाद भारत की आजादी का संग्राम लड़ा। विदेशी धरती पर आजाद हिन्द फौज की स्थापना की। उन्होंने भारत की पहली प्रवासी आजाद हिन्द सरकार के राष्ट्रपति के रूप में सिंगापुर किले से विश्व को सम्बोधित किया। समाजसेवी नरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि नेताजी के सद्कर्मों से ही देश की आजादी की राह प्रशस्त हुई। वह एक ऐसे वीर सेनानी थे जिन्होंने अंग्रेजों को भारत छोडने पर विवश किया। समाजसेवी एवं व्यापारी नेता ललित कुमार अग्रवाल (छावनी वालों) ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए नेताजी के आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.