हापुड़, अप्रैल 4 -- नगर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या इंटर कालेज के सामने खड़ी पिकअप को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित द्वारा एसपी से शिकायत करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में दर्ज मुकदमे में मोहल्ला मजीदपुरा शिवदयालपुरा निवासी राशिद ने बताया कि पिकअप वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। 31 मार्च 2026 की शाम करीब छह बजे उसने अपनी पिकअप को बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या इंटर कालेज के सामने खड़ा कर दिया था और अपने घर आ गया था। अगले दिन सुबह करीब आठ बजे जब वह वापस पहुंचा तो वहां से उसकी गाड़ी गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने यूपी-112 पर घटना की सूचना दी और बाद में पुलिस से शिकायत की। पुलिस द्व...