शामली, जून 10 -- शामली। जैन एकता महिला मंच शामली द्वारा ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल एवं संस्था के स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कढ़ी-चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के सिटी बिजली घर के निकट किया गया जहां श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र के सामूहिक पाठ के साथ हुआ। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. रितु जैन ने बताया कि संस्था समाज सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से लगातार जनहित के कार्य कर रही है तथा स्थापना दिवस के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- मेरठ : ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर भंडारों का आयोजन भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था...