पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। पश्चिम बंगाल के हुगली में 25 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित 46वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उप्र की टीम ने बालक वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। टीम में जिले के होनहार खिलाड़ी जैनुल आब्दीन को श्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार दिया गया। उप्र की टीम ने फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) की टीम को कड़े संघर्ष में तीनों सेट में 3-0 से पराजित किया। इसमें जैनुल आब्दीन ने शानदार प्रदर्शन किया। इस वजह से जैनुलाब्दीन को प्रतियोगिता का श्रेष्ठ खिलाड़ी का भी पुरस्कार दिया गया। जिला वॉलीबाल संघ के सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि जैनुल प्रयागराज छात्रावास में वॉलीबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। बताया कि वर्ष 2025 -26 में जिले से कई वॉलीबॉल खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उप्र का प्रतिनिधित्व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.