बोकारो, मई 18 -- पश्चिम बंगाल के पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख के ठगी आरोपी पुरुलिया जिले के बागमुंडी थाना के रायडीह निवासी 54 वर्षीय रंजीत कुमार प्रमाणिक को जैनामोड़ से जरीडीह पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर ले गयी। सिलाडीह सब इस्पेक्टर प्रवीर कुमार दास ने बताया कि ठगी के आरोपी  मामले में पश्चिम बंगाल के सिलाडीह थाना में कांड संख्या 47/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दर्ज कांड के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेष्ण के आधार पर बोकारो जिले के जैनामोड़ में किराये का मकान लेकर पिछले कई माह से रह रहा था। कांड के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। न्यायलय में बयान दर्ज के बाद आरोपी को अपने साथ ले गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...