जैनामोड़ सहायक अध्यापक संघ जरीडीह की बैठक संपन्न
बोकारो, जून 23 -- जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित बांधडीह हाई स्कूल मैदान में सोमवार को सहायक अध्यापक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार नायक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीआरसी जरीडीह के बीपीओ एवं लेखापाल पर मनमानी, मानदेय भुगतान में अनियमितता तथा शिक्षकों के शोषण के आरोपों पर चर्चा की गई। संघ ने आरोप लगाया कि मानदेय रोककर बाद में भुगतान के नाम पर अवैध राशि की मांग की जाती है। संघ के संजय पांडेय द्वारा डीएसई कार्यालय में लिखित शिकायत भी दी गई है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि स्थिति नहीं सुधरी तो सड़क से लेकर जिला मुख्यालय तक उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.