बोकारो, जनवरी 4 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जैनामोड़ जग्गी फेमिली की ओर से जग्गी हॉउस जैनामोड़ में सुखमनी साहिब का पाठ व भजन -कीर्तन का आयोजन किया गया। सुखमनी साहिब के पाठों की लड़ी का प्रारंभ हुआ। इसके बाद गुरुद्वारा सेक्टर टू के हेड़ ग्रंथी सरदार हरनाम सिंह समेत अन्य ने भजनों की रसधारा बहाई। बताया कि सुखमनी साहिब सिख धर्म के 5वें गुरु, गुरु अर्जन देव द्वारा रचित एक अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली गुरबाणी पाठ (रचना) है। इसे शांति का रत्न या मन को सांत्वना देने वाली बाणी कहा जाता है। श्रद्धालुओं ने बताया कि सुखमनी साहिब का कीर्तन मन को शांति और सुख प्रदान करने का संदेश देता हैं। संगत ने सामूहिक रूप से पाठ किया, जिसके बाद लंगर व सेवा का आयोजन किया गया। जो भाईचारे व आत्म-साक्षात्कार, शांति तथा दुखों से मुक्ति के लिए सुखमनी साहिब का पाठ किया जाता है। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.