जैनामोड़ में मनाया हुल दिवस
बोकारो, जून 30 -- जैनामोड़ के टांडमोहनपुर स्थित सिद्धू-कान्हू चौक में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एवं आदिवासी समाज के नेतृत्व में 171वां हूल दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर शहीद सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो के बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मांझी हड़ाम द्वारा सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा के समक्ष पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने हूल विद्रोह को आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बताते हुए वीर शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- हुल दिवस पर गूंजे वीर सिद्धू-कान्हू के जयघोष यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.