बोकारो, जून 11 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। रजि.जिला कमिटी बोकारो द्वारा बच्चों के लिए समर वेकेशन कैंप सह सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 13 जून को प्रजापति धर्मशाला जैनामोड़ में आयोजित किया जायेगा। आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश पंडित, राष्द्रीय महिला अध्यक्ष सरिता कुमारी, प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ डा.  जयदेव प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, रांची जिला अध्यक्ष रिंकी कुमारी, बोकारो जिला महासचिव अर्चना कुमारी, जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष कुश प्रजापति सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव शामिल होगे। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति ने कहा समर वेकेशन कैंप सह सम्मान समारोह क्वीज व पेटिंग आदि प्रतियोगिता शामिल है। वही समाज के वर्ष 2026 के मैट्रिक और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में 60 प्रतिशत  या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सम...