बोकारो, दिसम्बर 11 -- श्री श्याम दिवाने जैनामोड़ परिवार की ओर से बुधवार को चतुर्थ श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली गई। जैनामोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर से श्री खाटू श्याम का शोभायात्रा का शुभारंभ कर जैनामोड़ बाजार से होकर चास स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान हजारों की तादाद में महिलाएं अपने हाथों में ध्वज लेकर चली। शोभायात्रा में प्रदीप गिरि, भवेश जयसवाल, मेनन जयसवाल, विक्की जयसवाल, पियूष बरनवाल, पिंटु बरनवाल, राज कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, सोनू कुमार, दिलीप कुमार, राजकुमार सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...