बोकारो, दिसम्बर 5 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। रांची से देवघर जाने के दौरान शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का जैनामोड फोरलेन चौक पर कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान साथ में उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा को भी गुलदस्ता देकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक, जरीडीह मंडल के महामंत्री विक्रम गोस्वामी, रवि कुमार, गौरांग पातर, दयानंद मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, उमेश साव, राहुल अग्रवाल, शशि सम्राट वकील कुमार आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.