बोकारो, जनवरी 6 -- पिछले कुछ दिनों से जारी शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। ठंड में लगातार बढ़ोतरी और तेज़ सर्द हवाओं के कारण आम लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। जैनामोड़ बाजार में बढ़ती ठंड से सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है, जिससे लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। जैनामोड़ व आसपास के ग्रामीण बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में रौनक घटती नजर आ रही है। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। वही ग्रामीण इलाकों में हालात और भी गंभीर हैं, जहां लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर मिल रही है, लेकिन यह रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.