बोकारो, दिसम्बर 25 -- जैनामोड पावर ग्रिड में ठिकेदार की लापरवाही के कारण काम के दौरान 33 हजार वोल्ट के करंट से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि दो अन्य मजदूर भी आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना घटने के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गया। सूचना मिलने के बाद ठिकेदार घटनास्थल पर पहुंचा और गुपचुप तरीके से घायलों को अपने गाड़ी में उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल जैनामोड़ ले गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार की। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि ग्रिड में वर्षों पूर्व लोहे के बिजली खंभा जंग खा रहा था।जिसे पेंटिंग करवाने के लिए तीन मजदूर क्रमशः करहरिया गांव के रहने वाला अवध किशोर, बारु गांव के गोपी झा एवं इमामूल नामक लोगों को ठिकेदार द्वारा काम पर लगाया गया था।काम के दौरान ही मजदूर करेंट के चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.