बोकारो, अप्रैल 13 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जैनामोड़ मुख्य तिलका मांझी चौक के तीनों सड़कें इस हद तक अतिक्रमित हो गयी है कि हर दिन जाम की समस्या लगी रहती है। मुख्य सड़क किनारे ठेला, खोमचा व फुटपाथ की दुकानें सजती है, जबकि सड़क पर ही छोटी वाहनों का पड़ाव होता है। सड़क पर इन वाहनों के सड़क पर खड़े होने से और ठेला, खोमचा व फुटपाथ की दुकानें लगाए जाने से सड़क सिकुड़ कर आधी हो जाती है जिससे सड़क पर जाम की समस्या आती है। ठेला पर फल सब्जी व अन्य सामान बेचने वाले अपने ठेला और अस्थाई दुकानें सड़क पर धड़ल्ले से लगाते है। सड़क के दोनों ओर दुकानदार अपने सामान को सड़क के फ्लैंक तक सजाकर रखते है ऐसे में खरीदार अपनी बाइक मजबूरन सड़क पर लगाते है जिससे सड़क पर अन्य वाहनों के लिए जगह कम हो जाती है। अतिक्रमण की समस्या को लेकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन खामोश नजर आते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.