बोकारो, मार्च 10 -- जैनामोड़- फुसरो रोड़ स्थित मिश्रा साईड़ दुर्गा मंदिर के समीप हुई सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गयी। घटना सोमवार की रात लगभग नौ बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड मोहनपुर निवासी 18 वर्षीय जीतन सिंह पिता रति सिंह, दुर्गा सिंह पिता जोगन सिंह व संदीप मुर्मू पिता निर्मल मांझी तीनों युवक एक बाईक पर सवार होकर भूचुंगडीह से विवाह पार्टी से तुपकाडीह एक शादी समारोह में जा रहे थे। इसी बीच जैनामोड़- फुसरो रोड़ स्थित मिश्रा साईड़ दुर्गा मंदिर के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक जीतन सिंह की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गयी। वही बाईक सवार दो युवक दुर्गा सिंह व संदीप मुर्मू घायल हुए है। जरीड़ीह पुलिस ने दोनो युवको को अस्पताल पहुंचाया। वही मृतक के शव को बीजीएच के शव गृह भेजा ...