बोकारो, फरवरी 26 -- जैनामोड़ (बोकारो), प्रतिनिधि। बोकारो-रामगढ़ फोरलेन पर मंगलवार की रात खड़े एलपी ट्रक को दुमका से रांची जा रही ओम ट्रेवल्स बस ने टक्कर मार दी। घटना में बस पर सवार 10 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामूली रूप से घायलों को अनुमंडल अस्पताल से इलाज कराने के बाद वापस भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार की रात लगभग 2:30 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात दुमका से रांची जा रही ओम ट्रेवल्स बस ने जरीडीह थाना क्षेत्र के फोरलेन मल्हानटांड़ स्थित सड़क किनारे खड़े एलपी ट्रक को पीछे से जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। इससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में सवार दुमका निवासी 40 वर्षीय सुधीर कुमार, प्रियांशु कुमार, रांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.