प्रयागराज, जुलाई 27 -- शादी के करीब 20 साल बाद एक विवाहिता ने पति पर बिना तलाक दूसरी शादी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। उसका पति अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब का चचेरा भाई है। आरोप है कि पूर्व में अतीक गैंग का पूर्व में सदस्य रहा और कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।धूमनगंज के हरवारा की रहने वाली तबस्सुम सिद्दीकी की तहरीर के मुताबिक, नवंबर 2005 में हटवा निवासी मोहम्मद अशरफ से शादी हुई थी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पहली पत्नी को छोड़ विदेश से पति ने ऑनलाइन कर ली दूसरी शादी दंपती को तीन बेटियां और एक बेटा है। आरोप है कि मोहम्मद अशरफ प्लाटिंग का काम करने लगा। उसने तमाम बेनामी संपत्तियां अपने भाई, रिश्तेदार और नौकर के नाम ...