जैनब की संदिग्ध मौत में मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, अगस्त 13 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। लखमा गांव में 32 वर्षीय विवाहिता जैनब खातून उर्फ गुड्डा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की मां समीउन्निशां की तहरीर पर पुलिस ने पति बैतुल्लाह उर्फ राजू समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। बुधवार सुबह जैनब का शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शव के गले पर मिले निशानों को लेकर मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। यह भी पढ़ें- जैनब की संदिग्ध मौत के मामले में मुकदमा दर्ज मृतका की मां का आरोप है कि वर्ष 2012 में शादी के बाद से ही जैनब को दहेज के लिए प्रताड़ित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.