गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जैनपुर में शनिवार को प्रदेश के पहले कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) का विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। महिला उद्यमी संगीता पांडेय ने परियोजना से जुड़ी महिलाओं के साथ मिल कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। यह 'पिंक सीएफसी' पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित होगा। टेराकोटा उत्पादों की उच्च स्तरीय पैकेजिंग के लिए स्थापित किया जा रहा है। ताकि गोरखपुर के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धा कर सकें। करीब 3.91 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सेंटर में 90 प्रतिशत अंशदान उत्तर प्रदेश सरकार का है। जबकि शेष 10 प्रतिशत निवेश सिद्धि विनायक वूमेन स्ट्रेंथ सोसायटी ने किया है। सीएफसी के संचालन के लिए 23 महिलाओं का समूह गठित है। इस परियोजना से प्रत्यक्ष रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.