इटावा औरैया, मार्च 21 -- क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर, पोस्ट राजा का बाग में स्व हरिकिशुन व स्व रामदेवी की पुण्य स्मृति में तीन दिवसीय बौद्ध भीम कथा का आयोजन 29 मार्च से किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य भगवान बुद्ध, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा सामाजिक परिवर्तन के महानायकों के विचारों का प्रसार करना है। समापन 31 मार्च को किया जाएगा। इसके बाद 1 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 2 बजे से मैत्री भोज का आयोजन रखा गया है। कथा दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम में प्रख्यात भीम कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर कथा वाचन करेंगी। वह श्रोताओं को भगवान बुद्ध और बाबा साहेब के विचारों से अवगत कराते हुए न्याय, समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित समाज निर्माण का संदेश देंगी। आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.