जैद खालिद, उमेश पाल की अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शहर के बड़े भूमाफियाओं की अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई शुरू कर दी। पीडीए ने शुक्रवार को विष्णापुरी में माफिया अतीक अहमद के करीबी जैद खालिद और उमेश पाल की अवैध प्लॉटिंग पर हो रहे निर्माणों को धराशायी कर दिया। पीडीए की टीम ने 10 बीघा भूमि पर ध्वस्तीकरण किया। जैद खालिद के साथ इंतेखाब आलम, स्वर्गीय उमेश पाल, बुद्धिराम पाल, उदय यादव व अन्य ने अवैध तरीके से लोगों को भवन निर्माण के लिए प्लॉट बेचे थे। आरोप है कि प्लॉटिंग के पहले ले आउट पास नहीं कराया गया। लोगों ने भी आंख मूदकर प्लॉट खरीदे और निर्माण शुरू कर दिया। पीडीए यहां होने वाो अवैध निर्माणों की जांच और लोगों से पूछताछ की तो अवैध तरीके से प्लॉटिंग करने वालों में जैद खालिद के साथ उमेश पाल और बुद्धिराम पाल का नाम सामने आया। लोगों ने यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.