एटा, मार्च 6 -- शुक्रवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन को रवाना हुए 251 साइकिल एवं मोटरसाईकिल यात्रियों का जत्था बैंडबाजों के साथ कस्बा की छोटी माता मंदिर पहुंचा। जहां सभी श्रद्धालुओं ने सकुशल यात्रा के लिए पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। सुबह कसौलिया मंदिर के निकट एकत्रित हुए यात्रियों को पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र सिंह चौहान, समाजसेवी पंकज यादव ने यात्री दल के दर्शनार्थियों को तिलक एवं पटका ओढ़ाकर तथा अल्पाहार भेंट कर रवाना किया। पूर्णागिरि जाने वाले सभी श्रद्धालु सात दिन में मां पूर्णागिरि के दर्शन कर कस्बा में बुधवार को कस्बा पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु पूर्णागिरि दरवार, महेंद्रनगर, गोला गोकर्णनाथ, नेमिषारण्य होते हुये वापस लौटेंगे। इस दौरान रन्नू यादव, मुकेश गुप्ता, संदीप पांडेय, रविनन्दन मिश्रा, प्रवीण सक्सेना, अंशुल पांडेय, नीरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.