जैथरा मोड़ पर अंडरपास न बनने से बढ़ रहे हादसे
मैनपुरी, मई 11 -- नेशनल हाईवे 91 के निर्माण के दौरान जैथरा मोड़ पर अंडरपास न बनाए जाने से क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। सर्विस रोड से जुड़े इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। लेकिन अंडरपास न होने से यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। जब से हाइवे बना रहा है, तब से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। हाईवे प्राधिकरण ने एटा की ओर से कुरावली नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए सर्विस रोड बनाया था। लेकिन जैथरा मोड़ से आने-जाने वाले लोग भी इसी मार्ग पर चलने लगे। परिणाम स्वरूप इस मार्ग पर आए दिन हादसे होने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस समस्या को केंद्र सरकार के सामने रखा था। इसके बाद अक्तूबर 2025 में सांसद डिंपल यादव ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.