शाहजहांपुर, जून 20 -- जैतीपुर। जैतीपुर - तिलहर दातागंज स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सायं करीब पांच बजे हादसा हो गया। सड़क पर अचानक भैंस जाने से एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार फरीदपुर के गांव जिगनिया निवासी अनिल 25 वर्ष जैतीपुर की तरफ से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह स्टेट हाईवे पर शिकारपुर गांव के आगे तालाब के पास पहुंचा तभी अचानक सड़क पर एक भैंस आ गई। टक्कर लगने से अनिल सड़क पर गिर गया। हेलमेट लगा होने से जान बच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...