जैतीपुर में बंदरों का आतंक, महीने में 1500 लग रहे टीके
शाहजहांपुर, मई 18 -- क्षेत्र में बंदरों का आतंक अब लोगों की जान पर बन आया है। कस्बे समेत गौहापुर, गोगेपुर, खेड़ा रठ, शंकरपुर पिटरहाई, गढ़िया रंगीन और खमरिया सहित दर्जनों गांवों में बंदरों की संख्या बेकाबू हो चुकी है। विकास खंड में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर 15 से दो हजार तक महीने में टीके लग रहे हैं। अब अस्पतालों में कुत्तों से ज्यादा बंदरों के काटने के मरीज पहुंच रहे हैं। गांवों में महिलाएं अकेले खाना बनाने से डर रही हैं। बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हाथ में कोई सामान देखते ही बंदर हमला कर देते हैं। सबसे भयावह स्थिति खेड़ा रठ गांव की बताई जा रही है, जहां बंदरों का झुंड बच्चों को लगातार निशाना बना रहा है। यह भी पढ़ें- बंदरों ने पांच वर्षीय बच्चे को किया घायल, गंभीर हाल ही में गांव निवासी शाहरुख के पांच वर्षीय बेटे इबनूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.