शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- जैतीपुर पुलिस ने गुरुवार शाम थाने के पास एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों के चालान काटे गए, जिससे वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली।अभियान के तहत, पुलिस ने संदिग्ध दिखने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली और उनके आवश्यक कागजात की जांच की। पुलिस का उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और अपराधों पर अंकुश लगाना है। वाहन चेकिंग का नेतृत्व उप निरीक्षक सूरजपाल पचौरी ने किया। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। चेकिंग अभियान में कांस्टेबल तरुण सिरोही, राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.