शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- जैतीपुर। थाना क्षेत्र के बझेड़ा भगवानपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने अपने गांव में तैनात एक सफाईकर्मी पर 18 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया। उन्होंने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सुनील के अनुसार, करीब एक साल पहले सफाईकर्मी ने आवास बनवाने का झांसा दिया और पैसे ले लिए, लेकिन नाम सूची में नहीं आया और निर्माण नहीं हुआ। जब पैसे वापस मांगे तो कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी दी गई। जैतीपुर थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...