उन्नाव, अप्रैल 1 -- पुरवा। यूपीसीपीएल के फाइनल मैच में जैतीपुर ने वारसी इलेवन को 2 विकेट से हराकर मैच जीत लिया। 4 विकेट लेने वाले हिम्मत सिंह को मैन आफ द मैच और श्रेयस बाजपेई को मैन आफ द सिरीज दिया गया। डेढ़ माह से यूपीसीपीएल का आयोजन ब्लाक के चमियानी के बाबा स्टेडियम मे हो रहा था जिसमें मंगलवार को जैतीपुर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने क़ा फैसला किया। वारसी इलेवन कायमपुर ने निर्धारित 18 ओवर में 148 रन बनाए। जैतीपुर की टीम की शुरूआत अच्छी रही। विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार व उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये की ईनामी राशि दी गयी। इस दौरान शशांक शेखर सिंह, सुरेंद्र कुमार, अभय पटेल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.