महोबा, सितम्बर 26 -- महोबा, संवाददाता। वीर भूमि में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। सरकार के द्वारा पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए प्राचीन विरासतों के संरक्षण का काम कराया जा रहा है। वीर भूमि में गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि के साथ बेलाताल में बाजीराव पेशवा और मस्तानी के प्रेम के गवाह मस्तानी महल के सुंदरीकरण का काम चल रहा है तो चरखारी रियासत के मंगलगढ़ दुर्ग को भी पर्यटकों के लिए सेना के कब्जे से सरकार ने मुक्त कराने का काम किया है। वीर भूमि का इतिहास गौरवशाली है। यहां रियासत काल में निर्मित भवन यहां की विरासतें है। नगर में कोर्णाक से भी पुराने सूर्य मंदिर को पर्यटन विकास से जोड़ने के लिए सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है। रहेलिया स्थित सूर्य मंदिर को कोर्णाक के सूर्य मंदिर से भी पुराना माना जाता है। पिछले एक साल से यहां सुंदरीकरण के कार्य चल रह...