मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में लगातार दूसरे दिन चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गुरुवार की रात किसान सलाहकार नंदन कुमार सिंह एवं उनके चाचा के घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर पोखरैरा निवासी टुनटुन प्रसाद सिंह और उनके भाई चुन्नू प्रसाद सिंह ने जैतपुर थाना में आवेदन दिया है। टुनटुन प्रसाद सिंह के पुत्र किसान सलाहकार ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात किसी काम से शहर गए हुए थे। उनके चाचा चुन्नू प्रसाद सिंह के घर के सदस्य घर पर नहीं थे। दोनों परिवार के अन्य सदस्य बाहर बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान घर के पीछे के रास्ते से चोरों ने खिड़की के लोहे की छड़ उखाड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने दोनों घरों से 15 लाख के आभूषण और अन्य सामान की चोरी कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.