छपरा, मार्च 2 -- दाउदपुर के जैतपुर गांव में मंगलवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओवरलोड के कारण 63 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद भड़की आग ने कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल पैदा कर दिया। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रांसफार्मर फटने से करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभाग को बढ़ते बिजली भार के अनुरूप 100 या 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ा दी जाती तो यह स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती। घटना के बाद ग्रामीणों ने महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। ग्रा...