मुजफ्फरपुर, नवम्बर 20 -- सरैया। जैतपुर थाना क्षेत्र के सिरकोहिया निवासी वासुदेव पासवान के पुत्र आकाश कुमार (18) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह टेंट हाउस में काम करता था। बगल के गांव में शादी समारोह में काम करने गया था। हॉर्न का तार बांधने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई। स्थानीय लोगों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया। थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.