मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- सरैया। जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा निवासी मो. जब्बार आलम ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरैया एसडीपीओ को आवेदन दिया है। आरोप लगाया है कि जैतपुर पुलिस ने उनके घर में घुसकर उनकी गर्भवती पत्नी के साथ धक्का-मुक्की तथा बहन के साथ गाली-गलौज की। घटना के समय वह घर पर नहीं था। बताया जाता है कि जब्बार के भाई नवाब से जुड़े एक मामले में पुलिस जांच के लिए पहुंची थी। थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि आवाज देने पर कोई बाहर नहीं आए, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी को अंदर भेजा गया। उन्होंने धक्का-मुक्की व गाली-गलौज की घटना से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.