छपरा, अप्रैल 30 -- जैतपुर काली स्थान का 150 साल पुराना नीम का पेड़ गिरा,पिंडी और मुख्यद्वार सुरक्षित दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड के जैतपुर गांव स्थित प्राचीन जरती मइया काली स्थान पर बुधवार की शाम आई तेज आंधी-पानी के दौरान एक ऐतिहासिक नीम वृक्ष गिर गया। करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना यह विशाल पेड़ मंदिर परिसर में खड़ा था और वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ था। तेज हवाओं के बीच पेड़ अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिससे परिसर की चहारदीवारी को नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं दीवार धराशायीघटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौसम के बिगड़ते मिजाज और तेज मेघ गर्जन को देखते हुए वहां मौजूद श्रद्धालु पहले ही सुरक्षित स्थानों की ओर चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.