घाटशिला, फरवरी 14 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी शुक्रवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), रांची के सचिव जयंत कुमार मिश्र से मिले। अपने इस मुलाकात में प्राचार्य ने सर्वप्रथम उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात उन्होंने उनके समक्ष कालेज में संचालित इंटरमीडिएट समस्याओं को बताया। प्राचार्य ने अपने इस भेंट में जैक सचिव जयंत मिश्र से घाटशिला कॉलेज के इंटरमीडिएट वार्षिक बजट का शीघ्र अनुमोदन दिलवाने का आग्रह किया। इस पर जैक सचिव ने प्राचार्य डॉ. चौधरी को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस दिशा में साकारात्मक पहल की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.